BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

1 अरब से ज्यादा लोग मोटापे के शिकार, संभल जाइए, वरना...

1 अरब से ज्यादा लोग मोटापे के शिकार, संभल जाइए, वरना...
Share

ज्यादा वजन और मोटापा आजकल सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है. इसकी वजह से कई तरह की क्रोनिक बीमारियां भी हो रही हैं. यही कारण है कि ये समस्या चिंताजनक बनती जा रही है. सामान्य से ज्यादा वजन होने पर डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. हाल ही में आए अध्ययन में इसे लेकर गंभीर चिंता जताई गई है. इसमें कहा गया है कि जिस तरह से दुनिया में मोटापा बढ़ रहा है, उससे आने वाले समय में कई गंभीर समस्याएं (Obesity Risk Factors) बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं आखिर क्यों अलर्ट कर रहा यह रिपोर्ट...

क्या कहती है रिपोर्ट

द लैंसेट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में मोटापे को लेकर चिंता जाहिर की गई है. इसके अनुसार, दुनियाभर में मोटापे के शिकार बच्चों, किशोरों और वयस्कों की संख्या 1 अरब से भी ज्यादा हो गई है. शोधकर्ताओं ने बताया है कि साल 1990 के बाद से मोटापे की समस्या बढ़ी है. हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. ज्यादा वजन वालों में कई समस्याएं हो सकती हैं.

डराने वाले हैं आंकड़े

WHO ने सहयोगियों के साथ मिलकर एक ग्लोबल डेटा तैयार किया है. जिसमें अनुमान जताया गया है कि 1990 की तुलना में 2022 में मतलब तीन दशक में बच्चों और किशोरों में मोटापा चार गुना तक बढ़ा है. महिलाएं में दोगुना और पुरुषों में यह समस्या तीन गुना से ज्यादा हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, 2022 में 15.9 करोड़ बच्चे और किशोर, जबकि 87.9 करोड़ वयस्क मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं.

मोटापा क्यों खतरनाक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दुनिया में इन दिनों जिन बीमारियों की वजह से मौत का खतरा या गंभीर समस्याएं हो रही हैं, उनका कारण ज्यादा वजन यानी मोटापा ही माना जाता है. बच्चों में मोटापा होना बेहद ही गंभीर समस्या बन सकती है. इसका सीधा असर उनकी लाइफ पर पड़ता है, जो पूरी तरह प्रभावित हो सकती है. इसकी वजह से हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं. अगर इसे समय पर रहते कंट्रोल न किया जाए तो ये कई बड़ी बीमारियों को जन्म दे सकता है. इसलिए इन आंकड़ों को हेल्थ अलर्ट मानना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 


Share

Leave a Reply