भीषण ट्रेन हादसे में 15 से ज्यादा लोगो की हुई मौत और 60 से ज्यादा यात्री हुए घायल
बांग्लादेश में एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ है जिसमें 15 से ज्यादा की मौत हुई है वहीं 60 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यह ट्रेन हादसा पूर्वी बांग्लादेश में हुआ है। जानकारी के अनुसार, कस्बा नगर में मंडोलभाग स्टेशन पर ढाका और चिटगांव के दक्षिणी पोर्ट शहर को चलने वाली ट्रेन सामने से आ रहे लोकोमोटिव से जा भिड़ी। हादसा इतनी भीषण था कि ट्रेन के डिब्बे उछलकर ट्रैक से उतर गए और इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 15 लोगों की मौत की सूचना थी वहीं 60 से ज्यादा घायल बताए जा रहे थे।
हादसे में डिब्बे पिचक गए थे और इनमें से घायलों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रही थी। दुर्घटना सुबह 3 बजे हुई जब ट्रेनों में सवार यात्री गहरी नींद में थे। हादसे के वक्त ट्रेन में सवार एक यात्री मोहम्मद मोसलेम ने बताया कि जब में डिब्बे से बाहर निकला तो देखा कि कईं सारी लाशें पड़ी हुई हैं। किसी का हाथ नहीं है तो किसी का सिर गायब है। हम भी मौत के करीब जाकर लौट आए।
स्थानीय पुलिस चीफ अनिसुर रहमान के अनुसार हादसे में 15 लोग मारे गए हैं। हमने सभी घायलों को इलाके के नजदिकी अस्पतालों में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद ढाका जाने वाले कईं ट्रेनों को रोका दिया गया है। फिलहाल रेलवे के अधिकार मौके पर पहुंचे हैं और उन्होंने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस पर दुख जताया है और प्रशासन के साथ ही लोगों को भी घायलों की जरूरी मदद करने के लिए अपील की है। शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने आशंका जताई है कि दो में से एक ट्रेन ने सिग्नल तोड़ा होगा और एक ही ट्रैक पर आने की वजह से दोनों ट्रेनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।







.jpeg)












