BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

23000 से भी ज्यादा साल पुराने पैरों के निशान मिले, वैज्ञानिक हैरान

23000 से भी ज्यादा साल पुराने पैरों के निशान मिले, वैज्ञानिक हैरान
Share

न्यू मैक्सिको. मानव इतिहास के बारे में दुनियाभर के कई वैज्ञानिक खोज करते रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप के बीच इंसानों के पलायन को लेकर खोजें अब भी जारी हैं. हाल ही में अमेरिका के न्यू मैक्सिको में खोजे गए जीवाश्म वाले पैरों के निशान से संकेत मिलता है कि शुरुआती इंसान लगभग 23,000 साल पहले उत्तरी अमेरिका में घूमते थे.


दरअसल, अभी तक माना जाता रहा है कि अमेरिकी महाद्वीप में इंसान सबसे पहले 13 हजार से 16 हजार साल पहले पहुंचे थे, लेकिन इस नई खोज से मालूम चलता है कि होमो सेपियंस इससे भी पहले यानी 23 हजार साल पहले ही पहुंच चुके थे. अब इस खोज को एक बड़ी पुरातत्व उपलब्धि माना जा रहा है. बोर्नमाउथ यूनिवर्सिटी ने इसकी जानकारी साझा की है.


एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन और अमेरिका के पुरातत्वविदों ने अलकाली फ्लैट (Alkali Flat) नाम की सूखी हुई झील में इंसानी पैरों के निशान के आधार पर यह खोज की है. न्यू मेक्सिको के वाइट सैंड्स नेशनल पार्क में ये निशान मिट्टी में मिले. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के एक्सपर्ट्स ने रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से ट्रैक के ऊपर और नीचे की परतों की स्टडी की और पाया कि करीब दो हजार साल के दौरान यहां पैरों के निशान बने.

सबसे पुराने ट्रैक 23 हजार साल पहले के हैं. इस दौरान उत्तरी अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा बर्फ से ढका हुआ था और समुद्रस्तर आज की तुलना में 400 फीट कम था. अभी तक माना जाता था कि उत्तरी अमेरिका की बर्फ पिघलने के बाद अब से करीब 13 हजार से 16 हजार साल पहले के बीच इंसान यहां पहुंचा था.


2000 सालों तक इंसानों का ठिकाना था इलाका
व्हाइट सैंड्स अब ज्यादातर एक रेगिस्तानी इलाका है. लेकिन जिस समय पैरों के निशान बनाए गए थे, उस समय ये इलाका पानी की बड़ी मौजूदगी वाला क्षेत्र था. यहां पर मैमथ, ग्राउंड स्लॉथ, मवेशी और जंगली ऊंटों का घर हुआ करता था. उस समय पाषाण युग के इंसानों द्वारा इन जानवरों का शिकार किया जाता था. कॉर्नेल विश्वविद्यालय के थॉमस अर्बन ने कहा कि पैरों के निशान जानवरों के जाने वाले रास्तों से जुड़े हुए हैं. इससे ये पता चलता है कि यहां पर इंसान कम से कम 2000 साल तक रहा करते होंगे.

रिसर्च ने साबित है इंसान की मौजूदगी
अधिकतर वैज्ञानिकों का मानना है कि प्राचीन समय में इंसानों का प्रवास एक जमीनी पुल के जरिए हुआ होगा. ये पुल अब पानी में डूब चुका है. उनका मानना है कि जमीनी पुल एशिया को अलास्का से जोड़ता होगा. पत्थर के औजारों, जीवाश्म हड्डियों और जेनेटिक एनालिसिस जैसे चीजों के आधार पर रिसर्चर्स ने अमेरिका में इंसानों के प्रवास को लेकर संभावित तारीखों की जानकारी दी है. उनका कहना है कि अमेरिका में 13,000 से 26,000 साल पहले या उससे अधिक समय पहले इंसानों का आगमन हुआ था. वर्तमान अध्ययन एक अधिक ठोस आधार रेखा मुहैया करता है कि इंसान उत्तर अमेरिका में मौजूद थे.


Share

Leave a Reply