BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

 विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
Share

योजनाओं से 1534 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा
राज्य शासन ने विभिन्न जिलों के 13 सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण जिर्णोद्धार कार्य के लिए 28 करोड़ 18 लाख 72 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं के निर्माण से 1534 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन की तांदुला परियोजना अंतर्गत तांदुला मुख्य नहर प्रणाली के पुनईडीह माईनर के जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 64 लाख 62 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने पर 358 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग के अंजोरा जलाशय क्रमांक-1 के जीर्णोद्धार और नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 97 लाख 28 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के पूरा होने के पश्चात 124 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की तांदुला परियोजना अंतर्गत बेन्द्री और लोहरसी नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 68 लाख 62 हजार रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। कार्य के पूरा होने के पश्चात 91 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विकासखण्ड पाटन के मुढ़पार व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 48 लाख 34 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। कार्य के पूरा होने के उपरांत 98 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन के अचानकपुर जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 22 लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 108 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 
राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड डोंगरगांव की नादिया व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 73 लाख 35 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। कार्य के पूरा होने के पश्चात 145 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विकासखण्ड डोंगरगढ़ के सेम्हरा जलाशय के नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 93 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूरा होने के पश्चात 149 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड छुईखदान के सिद्धबाबा जलाशय के निर्माण के सर्वेक्षण कार्य के लिए एक करोड़ 32 लाख 99 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है।
बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के नर्मदा व्यपवर्तन जीर्णोद्धार और गोडमर्रा माईनर के लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 94 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्य पूर्णत: के उपरांत 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड साजा के देऊरगांव स्टापडेम की ऊंचाई बढ़ाने के लिए दो करोड़ 16 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूरा होने के बाद 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड कुंआकोण्डा के रेंगानार व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 29 लाख नौ हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूरा होने के बाद 136 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड केशकाल के अरण्डी जलाशय के वेस्ट वियर में शूट फाल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 52 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के भरदा नाला योजना के लिए दो करोड़ 24 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Share

Leave a Reply