जॉब कंसल्टेंसी खोलकर 500 से ज्यादा बेरोजगारों से ठगी, एक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी में जॉब कंसल्टेंसी खोलकर प्रदेश के करीब 500 से ज्यादा बेरोजगारों को सरकारी विभागों में नौकरी लगाने के एवज में करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामलें में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पंडरी थाना क्षेत्र में गेट सेट गो जॉब कंसल्टेंसी खोलकर बेरोजगारों से करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए लेकर संचालक फ रार हो गए थे। इस मामलें में पीडि़त कई लोगों ने साढ़े 21 लाख की ठगी करने की शिकायत रायपुर एसएसपी से की थी जिसके बाद मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी। इसी मामलें में गुरूवार को मुजगहन थाना पुलिस ने सूरजपुर निवासी आरोपी रविशंकर पांडे को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो आरोपी अम्बिकापुर निवासी नयन चटर्जी और रायपुर के बीरगांव निवासी सन्तोष करण यादव अब भी फरार है जिनकी तलाश जारी है।







.jpeg)












