BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक चौथाई से ज्यादा अमेरिकियों ने माना कि,वायरस के मुकाबले वैक्सीन ज्यादा जोखिम-सर्वेक्षण

एक चौथाई से ज्यादा अमेरिकियों ने माना कि,वायरस के मुकाबले वैक्सीन ज्यादा जोखिम-सर्वेक्षण
Share

वैक्सीन नहीं लगवाने वाले एक चौथाई से ज्यादा अमेरिकियों का मानना है कि वायरस के मुकाबले उनकी सेहत के लिए कोविड-19 वैक्सीन ज्यादा जोखिम है. Yahoo News/YouGov की तरफ से किए गए सर्वे में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल एक तिहाई से ज्यादा प्रतिभागियों ने कहा कि कोविड-19 का कारण बननेवाला वायरस अमेरिका में सबसे बड़ा खतरा है. हालांकि, वैक्सीन नहीं लेनेवाले 28 फीसद व्यस्कों ने टीकाकरण को ज्यादा जोखिम बताया.


वायरस के मुकाबले वैक्सीन ज्यादा जोखिम-सर्वेक्षण


सर्वे के लिए 1,715 व्यस्कों की 13 जुलाई और 15 जुलाई के बीच ऑनलाइन राय ली गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, 18 साल से ऊपर के टीकाकरण नहीं करानेवाले 37 फीसद का मानना था कि वैक्सीन कोविड-19 से ज्यादा स्वास्थ्य का जोखिम रखती है. सर्वे में शामिल करीब 35 फीसद ने इस बारे में निश्चित नहीं होने की जानकारी दी, और सिर्फ 29 फीसद का कहना था कि टीकाकरण कराने के मुकाबले वायरस ज्यादा जोखिम भरा है.

 


फिलहाल, ये बताने के लिए डेटा नहीं है कि अमेरिका में उपलब्ध वैक्सीन कोरोना वायरस के मुकाबले ज्यादा जोखिम हैं. सर्वे में लोगों से ये नहीं पूछा गया था कि क्यों उनका मानना है कि वैक्सीन ज्यादा खतरा हैं लेकिन ये गलत जानकारी के कारण हो सकता है. अपेक्षाकृत, 83 फीसद प्रतिरक्षित व्यस्कों ने कहा कि वायरस आम लोगों के लिए बड़ा जोखिम है जबकि 5 फीसद ने बड़ा खतरा माना.

 

टीकाकरण नहीं करानेवाले लोगों की ली गई राय

 

गौरतलब है कि सर्वेक्षण के नतीजे ऐसे समय आए हैं जब डेल्टा वेरिएंट का फैलाव जारी है. डेल्टा वेरिएन्ट के फैलाव के बीच स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में करीब कोरोना के सभी मामले, अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत और मौत की घटना वैक्सीन नहीं लगवानेवाले लोगों में है. Yahoo News/YouGov सर्वे के नतीजे अमेरिकी सेंसस ब्यूरो की तरफ से जारी डेटा से मेल खाते हैं.

 


Share

Leave a Reply