BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रमन सिंह के फर्जीवाड़े से भाजपा और भाजमुयो के अधिकांश कार्यकर्ताओ ने बनाई दूरी, आंदोलन फैल: धनंजय सिंह ठाकुर

रमन सिंह के फर्जीवाड़े से भाजपा और भाजमुयो  के अधिकांश कार्यकर्ताओ ने बनाई दूरी, आंदोलन फैल: धनंजय सिंह ठाकुर
Share

रायपुर, टूलकिट मामले में फंसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित जाली दस्तावेज को शेयर करने वाले भाजपा नेताओं के बचाव में उतरी भाजपा के आंदोलन पूरी तरह से फ्लॉप रहा है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित टूलकिट मामले में बुरी तरह फंस चुके भाजपा नेताओं को बचाने के लिए भाजपा के आयोजित आंदोलन से भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता ने दूरी बना ली।भाजपा कार्यकर्ता घर में रहकर भी टूलकिट मामले में फंसे नेताओ के बचाव में आयोजित आंदोलन में शामिल नहीं हुए।रमन सिंह के बचाव में आयोजित आंदोलन में भाजपा के वही नेता शामिल हुये जो 15 साल तक कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में सहभागी रहे हैं।इसे स्पष्ट हो गया कि रमन सिंह और भाजपा नेताओं के फर्जीवाड़ा से कार्यकर्ता भी नाखूश है। कांग्रेस पार्टी के छवि धूमिल करने के लिए भाजपा के नेताओं ने षड्यंत्र रचा जालसाजी की जाली दस्तावेज तैयार किए और कांग्रेस की छवि धूमिल करने का प्रयास के जिसका पर्दाफाश अनेक फेक न्यूज़ पकड़ने वाले विश्वसनीय एजेंसियों ने किया है और ट्विटर ने भी भाजपा के जाली दस्तावेज शेयर करने वाले नेताओं के ट्विटर में हेराफेरी में मेनूप्लेट मीडिया लिखकर भाजपा नेताओं के काले कारनामे को उजागर किया है।भाजपा नेताओं में अगर गैरत बाकी है शर्म बाकी है तो भाजपा नेताओं को अपने इस अपराध के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
 


Share

Leave a Reply