BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेमी से मिलने पहुंची युवती को माँ और भाभी ने किया जिन्दा जलाने का प्रयास, उपचार के दौरान हुई युवती की मौत...

 प्रेमी से मिलने पहुंची युवती को माँ और भाभी ने किया जिन्दा जलाने का प्रयास, उपचार के दौरान हुई युवती की मौत...
Share

राजिम| छत्तीसगढ़ के राजिम जिले में प्रेमी के परिजनों ने जिस युवती को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया था, आखिरकार उसकी सांसें थम ही गई। युवती ने रविवार रात रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि युवती 85 प्रतिशत तक झुलस गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात युवती ने दम तोड़ दिया। 

ये है पूरा मामला- 
अभनपुर के ग्राम खोला की रहने वाली 20 वर्षीय सरस्वती सोनवानी का ग्राम के ही लल्लू सतनामी से दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। 18 दिसंबर की शाम को लल्लू ने सरस्वती को अपने घर मिलने के लिए बुलाया। सरस्वती उसके घर गई तो घर पर मौजूद लल्लू के पिता जलाल, मां दुकालहा और भाभी नैनी बाई ने लल्लू को घर से बाहर भेज दिया और फिर पहले तो सरस्वती से विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जिंदा जलाने की नीयत से मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दिया। इस हादसे से सरस्वती लगभग 85% प्रतिशत झुलस गई थी और उसे गंभीर हालत में राजधानी के डीकेएस अस्पताल में भर्ती करागया था। मामले में पुलिस ने दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Share

Leave a Reply