BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक दिन के बच्चे को माँ ने जमीन में गाड़ा, रोने की आवाज सुनकर किसान ने बचाई जान

एक दिन के बच्चे को माँ ने  जमीन में गाड़ा, रोने की आवाज सुनकर किसान ने बचाई जान
Share

मध्यप्रदेश : शिवपुरी में एक निर्दयी मां ने जो किया, उससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। जन्म के कुछ ही घंटों बाद एक नवजात शिशु को जमीन में जिंदा गाड़कर मरने के लिए छोड़ने का मामला सामने आया है। पर नवजात की किस्मत अच्छी थी जो गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। उसका रुदन एक किसान ने सुन लिया और नवजात को बचा लिया।

मामला शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील के सरजापुर गांव का है। किसी ने एक दिन के नवजात शिशु को खेत की मेढ़ के पास गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया और उस पर पत्थर रख दिए। झाड़ियों से भी ढंक दिया, ताकि कोई उस तक पहुंच न सकें। गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। जब नवजात ने रोना शुरू किया तो खेत में मवेशी चरा रहे एक किसान ने सुन लिया।

 

जब किसान ने झाड़ियां और पत्थर हटाया तो वहां जमीन में नवजात को गड़ा देखकर वह भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गया। नवजात जिंदा था, इसलिए किसान ने तुरंत डायल-100 पर कॉल कर नवजात के मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया। नवजात के सिर, घुटने व पंजे पर जख्म होने से उसे एसएनसीयू शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। 


Share

Leave a Reply