BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मां-बेटी का एक ही शख्स से था अवैध संबंध : भनक लगते ही बेटे ने लगाया जासूस, फिर प्रेमी और प्रेमिकाओं ने मिलकर कर दी जासूस की हत्या

 मां-बेटी का एक ही शख्स से था अवैध संबंध : भनक लगते ही बेटे ने लगाया जासूस, फिर प्रेमी और प्रेमिकाओं ने मिलकर कर दी जासूस की हत्या
Share

कानपुर: एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. मां-बेटी का एक ही शख्स से अवैध संबंध चल रहा था. जब इसकी भनक महिला के बेटे को हुई तो उन्होंने मां और बहन के पीछे एक जासूस लगा दिया. कुछ दिन के बाद जासूस का कत्ल हो जाता है. 24 घंटे के अंदर कानपुर की पुलिस ने प्राइवेट जासूस की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है.

पढ़िए पूरी खबर-
जासूसी के लिए अपनी जान गवाने वाले व्यक्ति का नाम नवीन है. इसे भरत नाम के एक व्यक्ति ने अपनी मां और बहन की जासूसी के लिए कहा था. जासूसी करने के बाद नवीन सारी रिपोर्ट भरत को दे दिया करता था. अचानक एक दिन जासूस का अपहरण हो गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस को हत्यारे की तलाश के दौरान कुछ ऐसी बातें पता चली जिससे पुलिस वालों का भी सर चकरा गया. कानपुर के कोहना थाना पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन किया कि उक्त जासूस की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी संजीव त्यागी ने कहा कि रंजीत पाले नाम के एक व्यक्ति के साथ भरत की मां और बहन दोनों के अवैध संबंध थे. डीएसपी ने बताया कि भरत इस बार की तह तक जाना चाहता था कि सारा माजरा क्या है. उन्होंने बताया कि भरत ने यह काम नवीन नाम के एक प्राइवेट जासूस को दिया. जासूसी के दौरान नवीन को यह पता चल गया था कि मां और बहन के संबंध एक ही व्यक्ति से हैं. इसके पहले वो ये जानकारी भरत को दे पाता मां बहन और उसके प्रेमी रंजीत ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. शुरुआत में तो मां बहन ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की. लेकिन हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रंजीत की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने भी सच्चाई उगल दी.

मां-बेटी ने बताया कि उन दोनों का संबंध रंजीत से था. जासूसी के दौरान इस बात की जानकारी नवीन को हो गई थी. इसीलिए तीनों ने मिलकर इस बात को दबाने के लिए नवीन की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि नवीन को मारने की पहले उन्होंने कई बार यह कोशिश की कि नवीन पैसे लेकर बात को रफा-दफा कर दे लेकिन वह तैयार नहीं हुआ. इसके बाद मां-बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर जासूस की हत्या कर दी गई.

Share

Leave a Reply