नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मां ने 9 साल की बेटी को किया बक्से में बंद, फिर इस हालत में पुलिस ने किया बरामद

मां ने 9 साल की बेटी को किया बक्से में बंद, फिर इस हालत में पुलिस ने किया बरामद
Share

 उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची को उसकी सौतेली मां ने एक बॉक्स में बंद कर दिया था। आरोप है कि बच्ची को जान से मारने की साजिश के तहत उसे बॉक्स में बंद किया गया था। साजिशकर्ता महिला गर्भवती बताई जा रही है।

दरअसल, नौ साल की बच्ची राधिका सोमवार शाम से लापता थी। गुमशुदगी की खबर मिलने पर जब पुलिस घर पर पहुंची तो उन्हें एक बॉक्स से बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची ने होश में आने पर पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे बक्से के भीतर बंद कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी गर्भवती महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला शिल्पी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला गर्भवती है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के पिता सोनू शर्मा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद शिल्पी से शादी की थी। नौ साल की राधिका उनके साथ ही रहती थी।


Share

Leave a Reply