BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मां बोली- बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकाया.. नवविवाहिता के सुसाइड का मामला, परिजनों का आरोप- पूरे शरीर और प्राइवेट पार्ट में हैं चोटों के निशान

मां बोली- बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकाया.. नवविवाहिता के सुसाइड का मामला, परिजनों का आरोप- पूरे शरीर और प्राइवेट पार्ट में हैं चोटों के निशान
Share

 मध्यप्रदेश: सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में नवविवाहिता प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा शर्मा की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग कटनी से सागर पहुंचे। मृतका प्रतिष्ठा की कटनी निवासी मां धर्मिष्ठा भट्‌ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी की हत्या कर ससुराल वालों ने फंदे पर लटकाया है। बेटी के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। हाथों पर कट लगे हुए हैं, जैसे किसी धारदार वस्तु से काटे गए हों। गुप्तांग में भी चोटों के निशान हैं। मां धर्मिष्ठा ने आगे कहा कि बेटी प्रतिष्ठा की शादी 20 जनवरी को सागर श्रीराम कॉलोनी निवासी पुनीत शर्मा के साथ की थी।

पैतृक संपत्ति बेचकर दहेज में 21 लाख दिए थे। दामाद नशा करता था। वह अक्सर बेटी से दहेज की मांग और बच्चा पैदा करने की बात कहकर प्रताड़ित करता था। बेटी ने मुझे बताया था। मेरी बेटी की हत्या की गई है। बेटी को न्याय मिलना चाहिए। मामले में मृतका प्रतिष्ठा के परिवार वालों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष के लोग जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पति पुनीत शर्मा के साथ मृतका प्रतिष्ठा शर्मा।

पति पुनीत शर्मा के साथ मृतका प्रतिष्ठा शर्मा।

रात पौने 3 बजे बताया कि बेटी की मौत हो गई
मृतिका प्रतिष्ठा के चाचा शरद भट्‌ट ने कहा कि रात करीब पौने 3 बजे दामाद पुनीत के चाचा सूरज शर्मा ने फोन पर जानकारी दी कि प्रतिष्ठा की मौत हो गई है। उसने फांसी लगा ली है। सागर आकर देखा तो बेटी के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसके साथ मारपीट की गई है। ससुराल वालों ने ही बेटी की हत्या की है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए।

सागर पहुंची मृतका प्रतिष्ठा की मां और मायके पक्ष के अन्य लोग।

सागर पहुंची मृतका प्रतिष्ठा की मां और मायके पक्ष के अन्य लोग।

घर में फंदे पर झूलता मिला था शव
रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा पति पुनीत शर्मा उम्र 27 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी का शव घर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला था। सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था। पीएम डॉक्टर की पैनल से कराया गया है। पुलिस को मामले में मृतका की पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की मौत मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं। मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Share

Leave a Reply