नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

माँ ने अपनी ही ममता का गला घोटा: 1 दिन की बच्ची को तकिए से दबाकर मार डाला, कारण जानकर आप हो जाएंगे हैरान

माँ ने अपनी ही ममता का गला घोटा: 1 दिन की बच्ची को तकिए से दबाकर मार डाला, कारण जानकर आप हो जाएंगे हैरान
Share

कोलकाता. बेटियां अपनी प्रतिभा और काबिलियत के दम पर सफलताएं प्राप्त कर रही हैं, लेकिन अभी भी समाज में कुछ ऐसे लोग है, जिन्हें बेटे की तमन्ना बनी रहती है और अपनी ख्वाहिश पूरी करने के लिए अपराध का दामन थाम लेते हैं. पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में बेटे की चाहत में ऐसी ही दो नवजात बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया है. पहली घटना बांकुड़ा जिले की हैं, जहां बेटे की चाह में पिता ने अपनी नवजात दूसरी बेटी की हत्या कर दी, तो दूसरी घटना कोलकाता महानगर की इकबालपुर की है, जहां एक मां ने ही मानवता को शर्मसार कर एक दिन की नवजात को तकिया से दबाकर नर्सिंग होम में ही मार डाला.


पिछले 24 घंटे में दो नवजात की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल के भद्र माने जाने वाले बंगाली समुदाय के लोगों में बेचैनी है. बुद्धिजीवी और समाजशास्त्र के बुद्धिजीवी इन हत्याओं को लेकर लगातार आलोचना कर रहे हैं और यह सवाल कर रहे हैं कि नवजागरण के अग्रदूत माने जाने वाले बंगाल के लोगों ने हैवानियत की यह राह कैसे पकड़ ली है.


एक दिन की नवजात बच्ची को तकिया से दबाकर मां ने की हत्या
मंगलवार को महानगर के इकबालपुर थाना इलाके ने एक मां ने अपनी एक दिन की नवजात बच्ची के मुंह को तकिये से दबा कर हत्या कर दी है. बच्ची का जन्म मंगलवार की सुबह 6.20 बजे हुआ था. प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर लेन स्थित नेताजी सुभाष नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में लवली सिंह (21) को भर्ती करवाया गया था, जहां लवली ने मंगलवार की सुबह बच्ची को जन्म दिया. ड्यूटी कर रही नर्सों का कहना है कि बच्ची के जन्म की बात सुनते ही लवली उदास हो गई. उसका पति अजय सिंह उसके साथ ही था. बुधवार की सुबह 5.30 –6.00 के बीच ड्यूटी कर रही आया उस बच्ची को देखने गई तो उसने उसे मृत पाया. उसने अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. चिकित्सकों ने बच्ची की जांच कर बताया कि उसकी नाक पर दबाव के निशान हैं. बच्ची के पिता ने कहा कि वह सुबह के समय चाय पीने के लिए केबिन से बाहर निकला था. बच्ची की मां से लंबी पूछताछ की गयी जिसमें उसने स्वीकार किया कि देर रात साढ़े 12 बजे के बाद उसने बच्ची का मुंह तकिया से दबाकर उसे मार दिया.


बांकुड़ा के छतना में 16 की बेटी की पिता ने की हत्या
दूसरी ओर दिल दहला देने वाली घटना बांकुड़ा के छतना थाना इलाके में घटी है. पिता को पुत्र की तमन्ना थी, लेकिन लगातार दो बेटियों का जन्म हुआ था. तो पिता पर अपनी 16 दिन की बेटी की हत्या कर उसे धान के खेत में दफनाने दिया. बुधवार को कोजागरी लक्ष्मी पूजा के दिन मात्र सोलह दिन की बच्ची का शव धान के खेत से बरामद हुआ था.पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अश्विनीनाथ सोरेन लगातार दो बेटियां के जन्म से खुश नहीं थे. इस बीच अचानक एक बच्ची गायब हो गयी. बच्ची के नहीं मिलने पर मां को शक हुआ. वह पुलिस को शिकायत की. छतना थाने की पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की. उसके बाद बच्चे का शव धान के खेत से मिला. कथित तौर पर, उसके पिता ने उसे मार डाला और उसके शरीर को धान के खेत में छिपा दिया. पुलिस ने शव को बरामद करने के अलावा अश्विनीनाथ सोरेन गिरफ्तार कर लिया है.


Share

Leave a Reply