नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अपनी ही बेटी से घर में रहने का किराया लेती है मां, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

अपनी ही बेटी से घर में रहने का किराया लेती है मां, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान
Share

हर माता-पिता को बच्चों के पालन-पोषण को लेकर कई चिंता रहती है और अपना एक नज़रिया रहता है. हालांकि भारत में ऐसा कभी देखने में नहीं आता कि कोई अभिभावक बच्चों से घर में रहने के लिए किराया मांगता हो. ऐसे में TikTok पर जब न्यूज़ीलैंड की एक मां ने बताया कि वो बेटियों से घर का किराया लेती हैं, तो सुनकर लोग दंग रह गए.

केट ने इस बात को दुनिया के सामने टिकटॉक वीडियो के ज़रिये रखा है. इसमें वे अपनी बेटी के साथ एक गेम खेलती हुई नज़र आती हैं. गेम के तहत एक पेन को कप में डालना होता है. अगर कोई ऐसा कर लेता है, तो उसे अगले की बात माननी पड़ती है. ये गेम वो अपनी 18 साल की बेटी लतिशा के साथ खेलती हैं. गेम हारने के बाद जो शर्त वो बेटी के सामने रखती हैं, वो आपको हैरान कर देगी.

साल भर का किराया देगी बेटी
गेम हारते ही केट अपनी बेटी को कहती हैं कि उसे अगले एक साल तक घर में रहने का किराया देना होगा. केट के ऐसा कहते ही उन्हें वीडियो पर दुनिया भर से अजीबोगरीब कमेंट मिलना शुरू हो जाते हैं. केट आगे बताती हैं कि उन्हें निगेटिव कमेंट से फर्क नहीं पड़ता. उनकी बेटी उन्हें 2600 रुपये हर महीने रेंट के तौर पर देगी, जो एक इंवेस्टमेंट की तरह होगा. जब भी वो घर से बाहर रहने के लिए जाएगी, वे अपनी बेटी को ये पैसे नया घर खरीदने के लिए देंगी. इस तरह वे उसे कामयाब ज़िंदगी देना चाहती हैं और असल दुनिया के बारे में बता रही हैं, जहां कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता.

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया
केट के वीडियो को लेकर सबने तरह-तरह की राय दी है. कुछ लोगों का कहना है कि बेटी से घर में रहने का किराया भला कौन लेता है? एक यूज़र ने कहा कि उसे अभी अपना बचपना जीने दो, उसकी उम्र किराया देने की नहीं है. कुछ लोगों ने इसे शर्मिंदा करने वाला भी बताया है. हालांकि कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने केट के तरीके का समर्थन किया और कहा कि वे बेटी को आने वाली ज़िंदगी के लिए सही शिक्षा दे रही हैं.


Share

Leave a Reply