नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मां ने दो साल की बेटी को तालाब में फेंका, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

मां ने दो साल की बेटी को तालाब में फेंका, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या
Share

 उत्तर प्रदेश। बाराबंकी के जैदपुर इलाके में मानसिक रूप से कमजोर एक महिला ने अपनी दो साल की बच्ची को तालाब में फेंक दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में बच्ची और महिला दोनों की मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना सतरिख के ग्राम भनौली निवासी 35 वर्षीय सीमा पत्नी बबलू गुरुवार को अपने पिता अमरीश के घर रामपुर पहुंची थी। पिता के यहां सीमा ने अज्ञात कारणों से अपनी दो वर्षीय बच्ची को तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

जब घटना हुई, उस समय घर के सभी लोग धान काटने के लिए खेत पर गए हुए थे। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच की जा रही है।


Share

Leave a Reply