मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात
गोरखपुर :- हर मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जबाने से लड़ जाती है, लेकिन यूपी के गोरखपुर से ममता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शाहपुर इलाके एक एक महिला ने पैसे के लिए अपने नवजात बेटे का सौदा कर दिया. उसने 80 हजार में निसंतान दंपति के पास बेच दिया.
महिला ने अपना बच्चा नर्सिंग होम के एक कर्मचारी के निसंतान रिश्तेदार को दे दिया. बाद में महिला ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने बच्चे को वापस करा दिया है. राप्तीनगर की एक महिला ने शाहपुर पुलिस को बताया कि अपने पति से उसका छह महीने से विवाद चल रहा है.
वह अपनी मां के साथ राप्तीनगर फेज-1 में रहती है. उसकी मां एक अस्पताल में काम करती है. 10 सितंबर की रात में उसी अस्पताल में सीजर से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. पति से विवाद और उसके पहले से दो बेटे होने की वजह से बच्चे को नहीं रखना चाहती थी.
पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला ने 80 हजार रुपए में बच्चे को बेचा था. निसंतान गरीब दंपति ने बच्चे की चाहत में कर्ज लेकर 48 हजार रुपए दिए थे, लेकिन बाकी की रकम का इंतजाम करने में देरी होने की वजह से बच्चे को बेचने वाली उसकी मां ने केस दर्ज करा दिया.
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता: श्रीपद नाइक
05-Feb-2026 8:19:57 pm -
IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान और तिलक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
05-Feb-2026 12:57:34 pm -
बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी
04-Feb-2026 10:03:44 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Crude Oil Price: US-ईरान बातचीत से पहले, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
05-Feb-2026 8:56:21 am







.jpeg)












