Moto G73 5G: तगड़े फीचर्स के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Motorola का ये धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
Moto G73 5G: Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G73 5G Mobile फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर दिया है. ये लेटेस्ट फोन कंपनी के मोटो जी72 का ही अपग्रेड वर्जन है, इस लेटेस्ट मोटोरोला मोबाइल फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 13 लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है.
Moto G73 5G Price in India
मोटोरोला स्मार्टफोन को कंपनी ने 18,999 रुपये में लॉन्च किया है लेकिन ग्राहक Flipkart से इस डिवाइस को 16,999 रुपये (लॉन्च ऑफर्स का फायदा मिलने के बाद) में खरीद सकेंगे. इस स्मार्टफोन को व्हाइट और मिडनाइट ब्लू दो रंगों में खरीद सकते है.
Moto G73 5G Specifications
- डिस्प्ले: इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. बता दें कि इस हैंडसेट को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ उतारा गया है.
- बैटरी: इस लेटेस्ट मोटोरोला मोबाइल फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है.
चिपसेट, रैम और स्टोरेज: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मोटो जी73 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है. - कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है.
- बैटरी क्षमता: 30 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.







.jpeg)












