राजधानी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर | तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मेन रोड नेवरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मोहित यादव 40 वर्ष पिता पुलिसिया यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट खगेरा तिल्दा नेवरा निवासी भागवत यादव 60 वर्ष ने नेवरा थाने में दर्ज करायी थी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।







.jpeg)












