नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शाहीनबाग में आंदोलन हुआ कमजोर 70 दिन बाद खुली एक तरफ की सडक

शाहीनबाग में आंदोलन हुआ कमजोर 70 दिन बाद खुली एक तरफ की सडक
Share

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ने वाली एक सड़क को खोल दिया है।
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी करीब 2 महीने बाद नोएडा-फरीदाबाद नंबर 9 को जोड़ने वाली सड़क को खोल दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन और वकील संजय हेगड़े के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी इस सड़क को खोलने को तैयार हुए हैं।

खबरों के अनुसार पुलिस ने शनिवार शाम को सड़क के एक तरफ से बैरिकेडिंग खोल दी है। इसके बाद यहां से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। खबरों के मुताबिक केवल एक तरफ से सड़क खुलने के चलते फिलहाल यहां ट्रैफिक काफी धीमा है।

चौथे दिन शनिवार सुबह वार्ताकार रामचंद्रन यहां पहुंचीं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रास्ता खोलने के लिए समझाया। प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकार के सामने 7 मांगें रखते हुए कहा कि जब तक CAA वापस नहीं लिया जाता, तब तक रास्ते को खाली नहीं किया जाएगा।
(Photo courtesy: Twitter)


 


Share

Leave a Reply