BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सांसद सुनील सोनी ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ किया रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्य योजनाओं का निरीक्षण

सांसद सुनील सोनी ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ किया रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्य योजनाओं का निरीक्षण
Share

रायपुर, सांसद सुनील सोनी और रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर स्मार्ट सिटी के एमडी अभिजीत सिंह के साथ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित एवं प्रस्तावित कार्य योजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद सोनी ने इस दौरान कहा कि योजनाओं का तय समय सीमा में क्रियान्वयन हो एवं व्यय की जाने वाली राशि के पूर्ण सदुपयोग से इसका लाभ जन सामान्य को पूरी तरह से मिले इसका हमेशा ध्यान रखा जाए। इस दौरान नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, श्रीमती सीमा कंदोई, श्रीमती सरिता वर्मा भी साथ थे।
सांसद सोनी ने विधायक अग्रवाल के साथ नगर पालिक निगम के जोन-4 स्मार्ट रोड एवं रोटरी, सप्रे स्कूल के समीप सड़क निर्माण कार्य, बूढ़ातालाब कायाकल्प योजना अंतर्गत संचालित फेस-2 कार्य एवं महाराजबंध सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को अपने सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जोन-4 स्मार्ट सड़क में बन रहे फुटपाथ का निर्माण कार्य पार्किंग सुविधा को ध्यान में रखकर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है। आवागमन को सुगम व सुरक्षित बनाने प्रस्तावित रोटरी स्थल का भी इस दौरान उन्होंने निरीक्षण किया और जनसुविधा के अनुरूप सर्वेक्षण कर इस पर निर्णय लिए जाने के लिए कहा। उन्होंने निर्माण एजेंसियों से भी कहा है कि योजनाओं का प्रारूप इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि तैयार की गई अधोसंरचना में बदलाव की आवश्यकता न रहे।
बूढ़ातालाब में संचालित द्वितीय चरण की कार्ययोजना का भी उन्होंने निरीक्षण किया एवं यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि छात्राओं एवं जनसामान्य को इस मार्ग से भी आने-जाने की सुविधा मिलती रहे। महाराजबंध तालाब सौदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान अवैध अतिक्रमण को हटाने एवं प्रस्तावित वेंडिग जोन की स्थापना उपयुक्त स्थल का चिन्हांकन कर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मैनेजर सिविल राकेश गुप्ता, एस.पी. साहू, मैनेजर इलेक्ट्रिकल कमलेश वर्मा, डिप्टी मैनेजर सिविल राजेश राठौर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रिकल संदीप शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर सिविल श्रीमती अर्जिता दीवान, अंकुर अग्रवाल सहित आर्किटेक्ट और कार्य एजेंसी के प्रमुख भी उपस्थित थे।

 


Share

Leave a Reply