लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सांसद सुनील सोनी का कांग्रेस पर पलटवार, राशन कार्ड के रंग को लेकर कही ये बात

सांसद सुनील सोनी का कांग्रेस पर पलटवार, राशन कार्ड के रंग को लेकर कही ये बात
Share

रायपुर ! भाजपा सांसद सुनील सोनी ने रविंद्र चौबे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा यह सरकार के मुखिया ने एप पर अपनी फोटो लगाने के कारण वैक्सीन का आर्डर देने में देरी की है। यहां यह विदित हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए जो एप बनाया है अब उसमें मिलने वाले सर्टिफिकेट में मुख्यमंत्री की फोटो रहेगी । उन्होंने रविंद्र चौबे को धन्यवाद देते हुए कहा कि चलो आपने स्वीकार तो किया कि जो लाल कार्ड ,नीला कार्ड ,पीला कार्ड कर रहे थे। वह फोटो की राजनीति के लिए था। उन्होंने सरकार से मांग की कि जब आपकी मंशा पूरी हो गई ,अब जो हजार करोड़ रुपए आपके पास है । वह वैक्सीन के लिए आर्डर दे देवें ताकि हमारे प्रदेश के युवा निकट भविष्य में वैक्सीन से युक्त हो जाएं और कोरोना से मुक्त हो जाएं।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निवास व अन्य निर्माण बंद करने संबंधी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद सुनील सोनी जी ने कहा अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री स्तर पर ऐसी स्तरीन बयान बाजी बंद हो और सारा संसाधन, सारा प्रशासन ,इस ओर ध्यान दें कि कैसे जल्दी से जल्दी 18 से 44 वर्ग के व्यक्तियों को वैक्सीन लगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व मानता है कि कोरोनावायरस से बचाओ का वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि सरकार आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए व्यक्ति के जीवन कवच वैक्सीन का अधिकार दिलाने की ओर कार्य करें। 


Share

Leave a Reply