MS धोनी ने घोड़े के साथ रेस लगाकर दिखाया दम, देखें VIDEO
नई दिल्ली.इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपने निवास स्थान रांची स्थित घर पर समय बिता रहे हैं| वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नही रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी इंस्टग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, और बीच-बीच में फैन्स को धोनी की झलक दिखाती रहती हैं| इसी कड़ी में साक्षी ने धोनी का एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने नए पॉनी के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं| आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धोनी की उम्र और उनकी फिटनेस को लेकर कई तरह की बातें होती रही हैं| कई लोगों ने कहा कि धोनी में अब वह पहले सी फुर्ती नहीं रही है, लेकिन धोनी का यह नया वीडियो साबित करता है कि उनकी फिटनेस में अब भी कोई फर्क नहीं आया है|
साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में धोनी अपने फार्म हाउस में अपने नए पॉनी के साथ दौड़ लगा रहे हैं| साक्षी के इस वीडियो पर सुरेश रैना ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कमेंट करते हुए आग का इमोजी बनाया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन दिया है- स्ट्रॉन्गर फास्टर| आईपीएल के पिछले सीजन में धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का परफॉर्मेंस काफी ज्यादा खराब रहा था. टीम पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई थी, लेकिन इस बार धोनी अपने रंग में नजर आए थे. आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले सीएसके अच्छा परफॉर्म कर रही थी और धोनी की कप्तानी भी पुराने रंग में नजर आ रही थी|
बता दें कि रांची में धोनी अपने फार्म हाउस पर आर्गेनिक खेती के अलावा अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ समय बिता रहे हैं. समय-समय पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी घर और फार्म हाउस की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं. हाल में ही इस जोड़ी ने स्कॉटलैंड से शेटलैंड पोनी नस्ल का यह घोड़ा खरीदा है| धोनी बाइक्स के अलावा पालतू जानवरों से भी बेहद प्यार करते हैं, कुछ दिनों पहले ही शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा विदेश से मंगवाया था. करीब 2 साल की उम्र का यह घोड़ा दुनिया के सबसे छोटे नस्लों में से एक है| इसकी ऊंचाई महज 3 फीट के करीब होती है, उनके पास पहले ही चेतक नाम का घोड़ा है जो 11 महीने का है|







.jpeg)












