BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुए मुकुल रॉय

 सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुए मुकुल रॉय
Share

कोलकाता: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय की आज करीब चार साल बाद घर वापसी हुई है। नवम्बर 2017 में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आज लंबी चर्चा के बाद उनकी पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मौके पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय को पार्टी का पटका पहनाया और गले लगाया। इसके बाद मुकुल रॉय ने कहा कि घर में आकर अच्छा लग रहा है। बंगाल ममता बनर्जी का है और रहेगा. मैं बीजेपी में नहीं रह पा रहा था।

वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुकुल घर लौटे हैं. बीजेपी में गए कई और नेता वापस आना चाहते हैं। हमने कभी भी किसी की पार्टी नहीं तोड़ी। हमने एजेंसियों का इस्तेमाल नहीं किया है. जो आना चाहते हैं वही पार्टी में आ रहे हैं। सिर्फ इमानदार नेताओं के लिए टीएमसी में जगह है। टीएमसी अध्यक्ष ममता ने कहा, ''जिन्होंने पार्टी की आलोचना की, बीजेपी और पैसे के लिए चुनाव से पहले जिन्होंने पार्टी को धोखा दिया उनकी वापसी नहीं होगी। वे गद्दार हैं। ''

Share

Leave a Reply