BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव...बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव...बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि
Share

 Mulayam Singh Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैत्रिक गांव सैफई के मेला ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पिता मुलायम सिंह यादव को नम आंखों के साथ मुखाग्नि दी. मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले नेता जी का एक झलक पाने के लिए बडी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई दिखी. उनके चाहने वाला हर कोई यही चाहता था कि गरीबो के नेता का वह एक झलक पा सके.

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर इटावा में सैफई में मेला मेले ग्राउंड रखा गया है. नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. जहां पर मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ ही उनके चाहने वाले लोगों ने उनका दर्शन किया. वहीं मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में कई राज्यों के सीएम के साथ ही, पक्ष  और विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए. 

यूपी के तीन बार सीएम रहे:

मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार सीएम रह चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान मुलायम सिंह यादव ने जो काम लोगों के लिए किया. उसे हर कोई याद करेगा. बीते 55 वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में आए हर मोड पर मुलायम सिंह दिखाई दिए, फिर चाहे वो सत्ता में रहे हों या ना रहे हों। मुलायम सिंह के नजदीकी से कवर करने पत्रकारों को पता था कि वह 24 घण्टे चैतन्य रहते थे. बड़े बेबाक थे।

पार्टी कार्यकतार्ओं के लिए वह हमेशा ही उपलब्ध रहने वाले देश और यूपी के एकमात्र नेता रहे हैं. जेड प्लस सुरक्षा घेरे में रहते हुए भी वह कार्यकतार्ओं से कभी दूर नहीं हुए. उनकी यह सर्वसुलभता ही उन्हें देश के अन्य नेताओं से अलग कर नेताजी का खिताब दिलाती है.

वेदांत अस्पताल में ली अंतिम सांस:

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के वेदांत अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गई. उनके निधन के बाद मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के जरिये उनके पैत्रिक गांव सैफई लाया गया .


Share

Leave a Reply