BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेपटरी हुई मुंबई-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी

बेपटरी हुई मुंबई-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी
Share

जमशेदपुर : मुंबई से हावड़ा जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस के डी वन कोच के चार पहिए टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर सोमवार शाम पटरी से उतर गए। ट्रेन की स्पीड प्लेटफॉर्म पर आने के दौरान कम थी जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन कोच में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई, क्योंकि पहिया उतरने से सभी एक-दूसरे पर गिर पड़े।

ट्रेन के बेपटरी होने के साथ हूटर बजने लगा और जोरदार आवाजें आने लगीं। इससे स्टेशन ड्यूटी के दर्जनों रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को तुरंत डी वन कोच से उतारकर प्लेटफार्म पर बैठाया। रेल अधिकारियों की पहल पर रेस्क्यू टीम भी काम में जुट गई।

टाटानगर में कोच बेपटरी होने की सूचना दक्षिण-पूर्व जोन व चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय पहुंच गई। गार्डेनरीच ने घटना के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सूचना के अनुसार, 12869 मुंबई-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस का समय टाटानगर में 3.15 बजे है, लेकिन वह एक घंटे लेट आई और हादसे का शिकार हो गई। घटना की जांच का आदेश दिया गया है।
 


Share

Leave a Reply