लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मुंबई पुलिस पर भी चढ़ा "पुष्पा" फिल्म का बुखार, इस तरह परफॉर्मेंस देते दिखी मुंबई पुलिस, देखें विडियो

मुंबई पुलिस पर भी चढ़ा "पुष्पा" फिल्म का बुखार, इस तरह परफॉर्मेंस देते दिखी मुंबई पुलिस, देखें विडियो
Share

मुंबई | पुष्पा फिल्म के गानों पर सोशल मीडिया पर आपने बहुंत से विडियो देखें होंगे | अब मुंबई पुलिस पर भी इसका बुखार चढ़ा है | मुंबई पुलिस भी इस ट्रेंड को फॉलो करती दिखी और ‘श्रीवल्ली’ गाने पर परफॉर्मेंस दी। मुंबई पुलिस के बैंड खाकी स्टूडियो ने एक प्रदर्शन किया। पुलिस के जवानों ने संगीत के अलग-अलग इंस्ट्रुमेंट जैसे बांसुरी, सैक्सोफोन और शहनाई के साथ ‘श्रीवल्ली’ गाने की धुन बजाई।

‘खाकी स्टूडियो रुकेगा नहीं’
वीडियो मुंबई पुलिस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘खाकी स्टूडियो रुकेगा नहीं। हमने मुंबईकर्स को श्रीवल्ली की धुन पर थिरकते दिखा। हमने भी इसमें शामिल होने का फैसला लिया।‘

यूजर्स कर रहे तारीफ
वीडियो को हाल ही में शेयर किया गया और अभी तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- ‘कमाल का बजाया। काम करके थकने के बाद टीम का हौसला बढ़ाने के लिए है।‘ एक ने कहा, ‘उन्हें संगीत पर एंजॉय करना चाहिए।‘ एक ने लिखा, ‘वंडरफुल, इतना खूबसूरत बजाया सुनकर अच्छा लगा। एक ने कहा, सबसे अच्छी पुलिस फोर्स।‘

300 करोड़ क्लब में शामिल
‘पुष्पा’ की बात करें तो फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का बिजनेस किया है। यह फिल्म का पहला पार्ट था। फैन्स अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।


Share

Leave a Reply