BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

`मिर्जापुर` वेब सीरीज के चलते फरहान अख्तर के घर के बाहर मुंबई पुलिस और यूपी पुलिस में हुआ नोकझोक

 `मिर्जापुर` वेब सीरीज के चलते फरहान अख्तर के घर के बाहर मुंबई पुलिस और यूपी पुलिस में हुआ नोकझोक
Share

मुंबई। नियमों का उल्लंघन कर मिर्जापुर पुलिस खार इलाके में पहुंची और सीरिज मिर्जापुर को लेकर फरहान अख्तर से पूछताछ करने पहुंच गई। इसी को लेकर मुंबई पुलिस के साथ खूब नोकझोक हुई।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में `मिर्जापुर` वेब सीरीज पर दर्ज मामले की जांच करने पहुंची मिर्जापुर पुलिस की मुंबई पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। यह पूरा मामला तब हुआ जब मिर्जापुर पुलिस अभिनेता फरहान अख्तर के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी।

दरअसल, नियमों के मुताबिक किसी दूसरे राज्य से आए हुए पुलिस को मुंबई में किसी भी केस की जांच के लिए मुंबई पुलिस के नोडल ऑफिसर (क्राइम ब्रांच डीसीपी) की इजाजत हासिल करनी होती है। मिर्जापुर पुलिस पिछले 2 दिनों से क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान के दफ्तर के चक्कर लगा रही है लेकिन डीसीपी अकबर पठान के उपलब्ध नहीं होने से मिर्जापुर पुलिस को जांच की इजाजत नहीं मिल रही है।

गुरुवार सुबह भी मिर्जापुर पुलिस अंधेरी में स्थित क्राइम ब्रांच डीसीपी के दफ्तर पहुंची थी लेकिन मुंबई पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस अंधेरी से निकलकर खार इलाके में पहुंची और फरहान अख्तर से पूछताछ करने पहुंच गई।

मुंबई पुलिस को तत्काल इसकी भनक लग गई और इसकी सूचना स्थानीय खार पुलिस स्टेशन को दी गई। खार पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी फरहान अख्तर के घर पहुंचे और फरहान अख्तर के घर के दरवाजे पर यूपी पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मुंबई पुलिस के पुलिस कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का पालन करते हुए उचित इजाजत लेकर आएं और फिर पूछताछ करें। इस हंगामे और नोक झोंक के बाद मिर्जापुर पुलिस फरहान अख्तर के घर से बाहर निकली।

बता दें कि मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर हुए विवाद और यूपी में दर्ज हुए केस को लेकर मिर्जापुर, यूपी की पुलिस मुम्बई पहुची है। मिर्जापुर में एक अरविंद चतुर्वेदी नाम के शिकायतकर्ता ने एफआईआर कराई है। यह मामला कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन में दर्ज है। 17 जनवरी को मामला दर्ज हुआ। मिर्जापुर की छवि, एक विशेष जाती को भावना भड़काने, ठेस पहुचाने का मामला दर्ज हुआ है।

गुरुवार सुबह मिर्जापुर पुलिस टीम के एसएचओ बी.ए. चौरसिया ने बताया की `मिर्जापुर वेब सीरीज` को लेकर के कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज है। मुम्बई पुलिस से इजाजत लेने के लिए नोडल अधिकारी (डीसीपी क्राइम ब्रांच) आए है। इजाजत मिलने के बाद जांच शुरू होगी। वेब सीरीज के रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर , भौमिक और अमेजन प्राइम के खिलाफ मामला दर्ज है।
 

Share

Leave a Reply