BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मूणत ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, पूछा क्या जनता ने कामो पर अड़ंगा लगाने आपको बहुमत दिया ?

मूणत ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, पूछा क्या जनता ने कामो पर अड़ंगा लगाने आपको बहुमत दिया ?
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने शुक्रवार को राजधानी को दी गईं सौग़ातों को अपनी उपलब्धि बताकर झूठी वाहवाही बटोरने में लगीं प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने अपने आधे से ज्यादा कार्यकाल में राजधानी समेत प्रदेश को विकास के नाम पर क्या दिया है?
विकास के नए काम करना तो दूर की बात है ये सरकार भाजपा द्वारा किये गए कार्यो के मेटेंनस में भी फिसड्डी साबित हुई है।
श्री मूणत ने कहा स्काई वाक पर सरकार फैसला क्यों नही ले सकी। अगर उन्हें उसका उपयोग बदलना था तो आखिर 3 साल से क्या कर रहे है? फलस्वरूप आज पूरा स्काई वाक जंग खा रहा है।
8 करोड़ से ज्यादा के लिफ्ट और एसकेलेटर भी सरकार ने सड़ा दिए।सरकार पूरे प्रदेश में इनका इस्तेमाल कही भी कर सकती थी लेकिन विकास इनकी सोच में ही नही है,न ही जनता की मेहनत की कमाई का मोल कांग्रेस समझती है।

श्री मूणत ने कहा की भव्य मंत्रालय से पपडिया निकल रही है,विश्व मे छतीसगढ़ का नाम ऊँचा करने वाले स्टेडियम धूल खा रहे है।
बढ़ते ट्रैफिक से निजात दिलाने व राजधानी को एक बड़े शहर का स्वरूप देने राजधानी के चारो तरफ ,फाफाडीह ,रामनगर कोटा में अंडरब्रिज और फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था,ये सरकार टाटीबंध के फ्लाईओवर की मॉनिटरिंग तक नही कर पा रही।
3 वर्षो से सारे कार्य कांग्रेस सरकार ने ठप्प कर दिये,सरकार के अपने खाते में क्या है?

श्री मूणत ने पूछा कि क्या रायपुर सहित प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को कामो पर अड़ंगे लगाने बहुमत दिया था? सरकार ने अपने कार्यकाल में एक बूढ़ातालाब बनाया जिसमे लगाया 5 करोड़ का फुहवारा एक दिन चला उसके बाद से बंद है।

श्री मूणत ने कहा राज्य सरकार ने अपने दम पर तो कोई काम किया ही नही बल्कि केंद्र सरकार द्वारा जनता को मिलने वाली सौगातों में रोक लगाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 5 लाख मकानों की राशि न देकर राज्य सरकार ने बता दिया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास का कोई काम ये नही करेंगे।सरकार का ध्यान सिर्फ शराब बेचने और उससे पैसे कमाने में है।विकास के लिए सरकार के पास कोई विज़न नही है।
 


Share

Leave a Reply