मुंगेली जेल ब्रेक, फरार कैदियों में से 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंगेली। जेल ब्रेक मामले में पुलिस ने आज फरार चार कैदियों में से दो को पकडऩे में सफलता पाई है। ये कैदी बीते 26 अक्टूबर को देर रात जिला जेल से भाग गए थे। जिसके बाद से इनकी खोजबीन जारी थी। मुंगेली पुलिस ने तड़के इंदल उफऱ् इंद्रध्वज को सिलतरा से जबकि तरुण केंवट को लोरमी के महरपुर से पकड़ा है। इंदल अपने परिवार से मिलने घर पहुँचा था जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब पुलिस को दो अन्य बंदियों सुरेश और धीरज की तलाश है। यह सभी क़ैदी मुंगेली जि़ला जेल की बैरक नंबर तीन में निरुद्ध थे।







.jpeg)












