नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी के विभिन्न मुख्य मार्गों से 300 से ज्यादा अवैध ठेले गुमटियां पर नगर निगम की कार्यवाई, जाने पूरी खबर

राजधानी के विभिन्न मुख्य मार्गों से 300 से ज्यादा अवैध ठेले गुमटियां पर नगर निगम की कार्यवाई, जाने पूरी खबर
Share

रायपुरा चौक से महादेवघाट तक सड़क के दोनों ओर से लगभग 300 ठेले गुमटियों को हटाया गया

जोन 3, 4 ने श्यामनगर मरीन ड्राईव से 15 ठेले हटाये व 4000 रू. सडक बाधा शुल्क वसूला  
रायपुर। नगर निगम नगर निवेष उडनदस्ता सहित संध्याकालीन सघन अभियान जनशिकायत सही मिलने पर श्यामनगर गुरूनानक द्वार मुख्य मार्ग तेलीबांधा मरीन ड्राईव में चलाकर जोन नगर निवेष अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क से 15 ठेलो को हटाकर सडक को कब्जा मुक्त किया एवं सडक बाधा प्रकरणों में 4 हजार रू. की वसूली की। साथ ही सडक पर ठेला गुमटी लगाने वाले व्यवसायियों को भविष्य में ठेला गुमटी सडक पर न लगाने की चेतावनी दी गई। अन्यथा की स्थिति में जुर्माना व जप्ती की कडी कार्यवाही का सामना करने तैयार रहने कहा गया। 
 
इसी प्रकार निगम आयुक्त के निर्देष पर जनषिकायतों के त्वरित निदान हेतु जनहित में जनसुविधा हेतु रायपुरा रिंग रोड चौक से महादेवघाट तक मार्ग के दोनो ओर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिष्नर  अरूण धु्रव के नेतृत्व व जोन सहायक अभियंता आरएन पटेल, नगर निवेष उपअभियंता  सैय्यद जोहेब की उपस्थिति में सडक पर लगाये गये लगभग 300 ठेला गुमटियों को हटाकर खदेडा एवं सडक को कब्जा मुक्त किया। साथ ही रायपुरा राम चबूतरा के पीछे रिक्त भूमि पर लगभग 200 ठेला गुमटियों को जनहित में अच्छी व्यवस्था देने उसी समय व्यवस्थित कर दिया गया। इससे यातायात सुगम हो गया एवं लोगो को तत्काल राम चबूतरा के पीछे अच्छी व्यवस्था मिल गई। 

निगम जोन 5 कमिष्नर  धु्रव ने कहा कि अब सडक पर ठेला गुमटी नहीं लगाने दी जायेगी। ताकि वहां से रोज गुजरने वाले सैकड़ो लोगो को यातायात की असुविधा न होने पाये। ठेला गुमटी लगाने पर सीधे जुर्माना व जप्ती की कडी कार्यवाही मॉनिटरिंग के दौरान जानकारी मिलते ही निगम आयुक्त के निर्देश पर सुगम यातायात हेतु जोन 5 नगर निवेष विभाग द्वारा की जायेगी।  

Share

Leave a Reply