शराब पिलाने के विवाद पर युवक की चाकू गोदकर की हत्या,मामला दर्ज
रायपुर। शराब नहीं पिलाने पर आरोपी ने युवक को चाकू से गोदकर हत्याकर दी। घटना की रिपोर्ट गोल बाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव आवास मकान नं. 32 डी गोल बाजार रायपुर निवासी सूरजवंशी 20 वर्ष पिता स्व. वेदकुमार वंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी का भाई विकास वंशी 18 वर्ष लोहार पारा शिव मंदिर के पास अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान मोटर सायकल सवार पीयुष बघेल पिता भोला बघेल ने मृतक को शराब पिलाने की बात कहकर विवाद करने लग गया। विवाद बढ़ते ही पियुष बघेल ने अपने पास रखे चाकू निकालकर मृतक के पेट व गले पर मारकर हत्याकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के दोस्तों ने पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 302/ए के तहत अपराध कायम कर अपराध कायम कर लिया है।







.jpeg)












