BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आते ही छा गया गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो मेहंदी वाले हाथ, दुल्हन बनीं ये एक्ट्रेस, देखें गाने का विडियो

आते ही छा गया गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो मेहंदी वाले हाथ, दुल्हन बनीं ये एक्ट्रेस, देखें गाने का विडियो
Share

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो मेहंदी वाले हाथ रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ नजर आ रही हैं संजना सांघी। संजना सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा में नजर आ चुकी हैं और इस गाने में वह बला सी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 
 
संजना ने इस वीडियो से म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा है। गाने में जहां गुरु रंधावा ने अपनी आवाज से जान फूंक दी है, वहीं इसका लिरिक्स सईद कादरी ने तैयार किया है। इस गाने में गुरु रंधावा देश के लिए सर्मपित एक फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं।
 
 
कहानी उस फौजी की है, जो देश की रक्षा के लिए अपनी जान लगा देता है, लेकिन प्यार के मामले में उन्हें दर्द मिलता है। इस जांबाज फौजी का प्रेमिका से रिश्ता जुड़ते-जुड़ते रह जाता है और उसे आखिरकार देश की रक्षा के लिए जंग में उतरना होता है। म्यूजिक वीडियो की कहानी हर फैन्स के दिलों को छू रहा।

लोग गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो की जमकर तारीफें कर रहे। गुरु रंधावा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

Share

Leave a Reply