BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुस्लिम कारोबारी ने तिरुपति मंदिर में दान किये 1.02 करोड़ रुपए... कोरोनाकाल में दिया था 35 लाख का फ्रिज

मुस्लिम कारोबारी ने तिरुपति मंदिर में दान किये 1.02 करोड़ रुपए... कोरोनाकाल में दिया था 35 लाख का फ्रिज
Share

 आंध्र प्रदेश। चेन्नई के रहने वाले एक मुस्लिम कारोबारी ने तिरुमाला में स्थित भगवान वेंकटेश्वर के तिरुपति मंदिर में 1.02 करोड़ रुपए का दान दिया है। कारोबारी अब्दुल गनी और उनकी पत्नी सुबीना बानो ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारियों को चेक सौंपा।

मुस्लिम परिवार ने पहले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें चेक सौंपा। दान के बाद TTD के वेद-पंडित ने वेदसिरवचनम् का अनुवाद किया, जबकि अधिकारियों ने अब्दुल गनी और उनके परिवार के सदस्यों को मंदिर का प्रसाद दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दान में 87 लाख रुपए नए बने पद्मावती रेस्ट हाउस के फर्नीचर और बर्तनों के लिए हैं, ताकि वहां की सुविधाएं बेहतर की जा सकें। साथ ही एसवी अन्ना प्रसादम् ट्रस्ट के लिए 15 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट शामिल है, जो हर दिन मंदिर में आने वाले हजारों भक्तों को मुफ्त भोजन प्रदान कराता है।

अब्दुल गनी एक व्यवसायी हैं। यह पहली बार नहीं है जब अब्दुल गनी ने मंदिर को दान दिया है। साल 2020 में उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान मंदिर परिसर में कीटाणुनाशक स्प्रे करने के लिए एक ट्रैक्टर-माउंटेड स्प्रेयर का दान दिया। इससे पहले, सुबीना बानो और अब्दुल गनी ने सब्जियों के परिवहन के लिए मंदिर को 35 लाख रुपए का रेफ्रिजरेटर ट्रक दान में दिया था।


Share

Leave a Reply