BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Naagin 7 Promo: खत्म हुआ इंतजार; TV पर इस खास दिन दिखेगी ‘नागिन 7’ की पहली झलक!

Naagin 7 Promo: खत्म हुआ इंतजार; TV पर इस खास दिन दिखेगी ‘नागिन 7’ की पहली झलक!
Share

 Naagin 7 Promo Release Date: टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन’ के सीजन 7 का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब ‘नागिन 7’ (Naagin 7) को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, जो इस सीरियल का इंतजार काफी टाइम से कर रहे थे। एकता कपूर के आगामी सीरियल ‘नागिन 7’ की पहली झलक कब देखने को मिलेगी, उसे लेकर अपडेट सामने आ गया है।

इस दिन आएगा  ‘नागिन 7’ का पहला प्रोमो (Naagin 7 Promo Release Date)

एकता कपूर ने कुछ समय पहले ही हिंट दिया है कि उनका सुपरनैचुरल शो  ‘नागिन 7’ जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस सीजन कौन-सी एक्ट्रेस नागिन का रोल निभाने वाली है, उसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि इस बीच नागिन का पहला प्रोमो पर जारी किया जाएगा, इसे लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 7’ का प्रोमो इसी महीने एक खास दिन पर रिलीज होने वाला है, जिसके आने के बाद फैंस को अपने कई सवालों का जवाब मिल जाएगा।

इस दिन रिलीज होगा ‘नागिन 7’ का प्रोमो!

नागिन के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को जनता ने प्यार दिया है। अब ‘नागिन 7’ आने वाला है, जिसकी पहली झलक एक खास दिन पर रिवील की जाएगी। GossipsTv और टेली चक्कर के मुताबिक, ‘नागिन 7’ की छोटी-सी झलक 26 फरवरी 2025 यानी महाशिवरात्री के दिन मेकर्स रिलीज करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर एकता कपूर की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।

26 फरवरी को खत्म होगा इंतजार (Naagin 7 Promo Release Date)

‘नागिन 7’ का पहला प्रोमो 26 फरवरी 2025 के दिन टीवी पर पहली बार दस्तक देगा, जिसके साथ ही सीरियल की रिलीज डेट और स्टारकास्ट से भी पर्दा उठ जाएगा। ‘नागिन 7’ में एकता कपूर ने इस बार किस एक्ट्रेस को कास्ट किया है, वो जानने के लिए फैंस बेताब हैं। क्योंकि अब कई हीरोइनों के नाम सामने आ चुके हैं कि नागिन 7 में नजर आएंगी। लेकिन हर बार मेकर्स ने इन खबरों को फेक बताया, अब आखिरकार एकता कपूर की नई नागिन के नाम और चेहरे से पर्दा हटने वाला है।

 


Share

Leave a Reply