BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नायब तहसीलदार ने मंडी से जब्त किया दो ट्रैक्टर सहित 250 बोरा अवैध धान

नायब तहसीलदार ने मंडी से जब्त किया दो ट्रैक्टर सहित 250 बोरा अवैध धान
Share

समर्थन मूल्य पर खपाने के इरादे से पहुंचा था कोचिया 

गरियाबंद। पूरे छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश में किसानों का बंपर धान मंडी तक पहुंच रहा है। इसी बीच बचौलिए और कोचिए भी अपना धान मंडी में खपाने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नायब तहसीलदार से गरियाबंद कृषि मंडी में दबिश देकर 2 ट्रैक्टर समेत 250 बोरा, 2.5 लाख का धान जब्त किया है। बताया गया कि ये धान कोचिया का था और वे समर्थन मूल्य में खपाने के इरादे से मंडी लेकर आए थे। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद नायब तहसीलदार को सोमवार सुबह मंडी में कोचियों के द्वारा अवैध धान खपाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार ने मौके पर दबिश देकर 2 ट्रैक्टर समेत 250 बोरा धान जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि धमतरी जिले में रहने वाला कोचिया समर्थन मूल्य पर धान बेचने के इरादे से मंडी लाया था।

गौरतलब है कि धान तस्करी करने वाले और कोचियों के खिलाफ सरकार ने निगरानी कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी लगातार प्रदेश के कई हिस्सों में दबिश देकर कोचियों और बिचौलियों का धान जब्त किया है। खरीदी शुरू होने से पहले भी प्रशासन की टीम ने कई बिचौलियों से हजारों क्विंटल धान जब्त किया था।

Share

Leave a Reply