नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

70 वार्ड वाले नगर निगम के लिए काँग्रेस पार्षदों की बैठक में महापौर का नाम तय, भरा गया महापौर का फॉर्म, जाने पूरी खबर

70 वार्ड वाले नगर निगम के लिए काँग्रेस पार्षदों की बैठक में महापौर का नाम तय, भरा गया महापौर का फॉर्म, जाने पूरी खबर
Share

बिलासपुर ।  बिलासपुर नगर निगम के मेयर रामशरण यादव होंगे, काँग्रेस पार्षदों की बैठक में उनका नाम तय होने के बाद उन्होने मेयर का फॉर्म भरा, निगम मव दलगत स्थिति के मुताबिक उनकी जीत तय है।

बिलासपुर नगर निगम में आज महापौर का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस और भाजपा के बीच जोर आजमाइश चल रही है, क्रास वोटिंग से बचने के लिए दोनों ही दलों ने अंतिम समय मे नाम की घोषणा की। दलीय आधार पर गौर करें तो 70 वार्ड वाले बिलासपुर नगर निगम में 37 सीट पर कांग्रेस और 32 सीट पर भाजपा के पार्षद हैं। परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस के नेता शेख गफ्फार की मौत से एक सीट रिक्त हो गया है। गौरतलब है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस के 35 और कांग्रेस के बागी तीन मिलाकर कुल 38 सीटें जीती हैं। इससे यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी है।
भाजपा के 30 और भाजपा के बागी दो उम्मीदवार पार्षद चुनकर आए हैं। इस लिहाज से भाजपा के पास कुल 32 पार्षद हैं। पहली नजर में यहां कांग्रेस का महापौर चुना जाना तय माना जा रहा है। लेकिन, क्रास वोटिंग और महापौर के दावेदारों के बीच खींचतान को देखते हुए दोनों ही दलों ने महापौर और सभापति के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की थी।
 

Share

Leave a Reply