BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौत की झपकी : सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

मौत की झपकी : सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत
Share

मऊ, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट थाने इलाके के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ।
मृतक गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के हैं। हादसे की सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चालक, तीन मासूम और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी महेश (43) अपनी पत्नी ममता (35), पुत्र मयंक (6), दिव्यांश (8), पुत्री तानिया (13 ) और बहु दीपिका (30) पत्नी दिनेश और उसकी पुत्री माही (8) के साथ कार से शनिवार रात मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

बचपन का प्यार वाले सहदेव को दे रहा है टक्कर ट्रेन में गाना गाने वाला ये बालक, बच्चे की आवाज सुनकर बोले लोग- सहदेव से कुछ कम नहीं है ये
दोहरीघाट थाना क्षेत्र से सात किमी दूर सोनबरसा के पास चालक महेश को झपकी आ गई। इस दौरान कार सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर पलट गई। कार सवारों के चीखने-चिल्लाने की
आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह को दी। एसओ से सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार घुले भी मौके पर पहुंचे। खाई के पानी में पलटी कार से लोगों को बाहर निकाला गया।

छत्तीसगढ़: खड़ी ट्रक से भिड़ा ट्रेलर चार ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर की मौत 
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लाया गया जहां डॉक्टरों ने ममता, तानिया, दिव्यांश और मयंक तथा माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महेश तथा उसकी बहु दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एडीएम के हरि सिंह रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। मृतक घटना के समय मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
 


Share

Leave a Reply