BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में नेशनल ऑनलाइन ई पोस्टर कंपटीशन आयोजित हुआ

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में नेशनल ऑनलाइन ई पोस्टर कंपटीशन आयोजित हुआ
Share

रायपुर,शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर के विज्ञान संकाय के द्वारा IQAC के तत्वावधान में नेशनल ऑनलाइन ई पोस्टर कंपटीशन आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता 22 मई अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। यह कार्यक्रम आइक्यूएसी इंचार्ज डॉ कविता शर्मा तथा कार्यक्रम मेंटर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समन्वयक डॉ शीला दुबे, डॉ रवि शर्मा, डॉ आर डी शर्मा तथा को कन्वीनर डॉ मनीषा गर्ग थी। कार्यक्रम के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ बी डी थदलानी, डॉ सीरिल डेनियल थे।


ई पोस्टर का मुख्य विषय "एन्वाइरन्मेंटल एन्हांस मेंट डुरिंग लॉकडाउन " था। उप विषय१)' पर्यावरण तथा उसका महत्व', २)लॉक डाउन का पर्यावरण पर प्रभाव, ३)भोजन स्वास्थ्य तथा जैव विविधता ४) लॉक डाउन का इकॉमर्स पर प्रभाव ५) जैव विविधता तथा प्रकृति का संरक्षण थे। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णता निशुल्क था। तीन बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड की स्क्रीनिंग कमेटी में महाविद्यालय के निर्णायक डॉ संध्या वर्मा, डॉ प्रीति पांडे, डॉ मीना पाठक, डॉ अंजना पुरोहित थे। कार्यक्रम के निर्णायक तथा विशेषज्ञ के रूप में महाकौशल कला वीथिका के महानिदेशक डॉ प्रवीण शर्मा ,श्री अवतार सिंह भंगल, डॉ जयंत विश्वास नेशनल केव रिसर्च एंड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन रायपुर थे। कार्यक्रम में संपूर्ण भारत से गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड से कुल 411 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
लॉकडाउन के समय जब सबकुछ थम गया है स्टूडेंट्स के पास यह अच्छा मौका रहा अपनी स्किल्स को रिकवर करने का ।
 


Share

Leave a Reply