नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कुदरत का करिश्मा: गाय ने दो सिर और तीन आंख वाले बछड़े को दिया जन्म, लोगों की उमड़ी भीड़

कुदरत का करिश्मा: गाय ने दो सिर और तीन आंख वाले बछड़े को दिया जन्म, लोगों की उमड़ी भीड़
Share

नबरंगपुर: ओडिशा के नबरंगपुर से हैरान कर देने वाला खबर सामने आया है, यहाँ नवरात्रि के दौरान कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े का जन्म दो सिर और तीन आंखों के साथ हुआ. बछड़े के जन्म के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ‘मां दुर्गा के अवतार’ के रूप में इसकी पूजा करना शुरू कर दिया।


बछड़े का जन्म नबरंगपुर जिले के कुमुली पंचायत के बीजापुर गांव में हुआ। यहां किसान धनीराम की गाय ने जब इस बछड़े को जन्म दिया तो सभी लोग हैरान रह गए. क्योंकि बछड़े के दो सिर और तीन आंखें थीं।


धनीराम ने दो साल पहले गाय खरीदी थी। हाल ही में जब गाय को प्रसव में कुछ परेशानी हुई, तो धनीराम ने उसकी जांच की और पाया कि बछड़ा दो सिर और तीन आंखों के साथ पैदा हुआ है।


इस अनोखे बछड़े को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बछड़े की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उसके दो सिर दिखाई दे रहे हैं।


नवरात्रि के अवसर पर अनोखे बछड़े के जन्म लेने के कारण मोहल्ले के लोगों ने बछड़े की ‘मां दुर्गा के अवतार’ के रूप में पूजा करना शुरू कर दिया है।


Share

Leave a Reply