5 लाख की ईनामी महिला नक्सली दशरी उर्फ समीता गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
कांकेर | जिले के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केशोकोड़ी, गट्टाकाल की ओर की डीआरजी, फॉल्कान टीम जिला बल व 04 वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। गस्त सर्चिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गट्टाकाल की 05 लाख रूपये के ईनाम महिला नक्सली दशरी उर्फ समीता पति तीजू कोरसा अपने परिवार से मिलने आई है जो वर्तमान में नक्सली संगठन के किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्या के रूप में सक्रिय रहकर कार्य कर रही है, सूचना पर घेराबंदी कर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें : राजधानी रायपुर के इस ट्रैफिक जवान ने दूसरी बार दी कोरोना को मात, जाने कौन है वो जवान
गिरफ्तार महिला नक्सली दशरी उर्फ समीता वर्ष 2007 से सक्रिय रूप से नक्सली संगठन में रहकर पानीडोबिर एलओएस, मिलिट्री कम्पनी नम्बर 05, कुएमारी एलओएस में कार्य की है, एवं वर्तमान में किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्य के पद पर कुऐमारी क्षेत्र में कार्य कर रही है। वर्ष 2008 में थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गट्टाकाल निवासी बृजलाल पिता सिताराम तेता उम्र 45 वर्ष को जबरदस्ती उसकी दोनो लड़कियो एंव लड़के को दलम मे देने की बात कहकर मारपीट करने की घटना में शामिल थी। वर्ष 2015 में थाना कोरर क्षेत्रांतर्गत बरबसपुर लौह आयस्क खदान (काईन डोंगरी माईन्स) की मशीनों एवं वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल थी।
गिरफ्तार महिला नक्सली दशरी उर्फ समीता के विरूध्द पूर्व से कोयलीबेड़ा थाने में एक स्थाई वारंट के अलावा कोरर एवं कोतवाली थाने में पुलिस पार्टी पर हमला, आगजनी जैसे गंभीर मामले में वांछित थी। इसके अलावा जिला कोण्डागांव एवं नारायणपुर जिले में किए अपराधों की जानकारी ली जा रही है।







.jpeg)












