लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने की एक ग्रामीण हत्या, जाने पूरी खबर...
दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने जिले के कुआकोंडा के दुगालीकरका गांव में ग्रामीण लछमन मंडावी की हत्या कर दी है। मृतक का भाई डीआरजी का जवान है। कटेकल्यान एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ज्ञात हो की इन दक्षिण बस्तर के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियां कुछ ज्यादा ही बढ़ गई कल की एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई थी आज फिर से एक ग्रामीण की हत्या करने से नक्सली आतंक का माहौल बनाने में कामयाब हो रहे हैं। किरंदुल एसडीओपी देवांश राठौर ने घटना की पुष्टी की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव के पास कुछ पर्चे भी फेंके हैं। पर्चों में पूर्व में मारे गए नक्सली वर्गीस एवं लिंगा का बदला लेने की बात नक्सलियों ने लिखी है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।







.jpeg)












