BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ड्रग जांच से जुड़े दो अधिकारियों को एनसीबी ने किया निलंबित, दोनों अधिकारी कॉमेडियन भारती सिंह के मामले की कर रहे थे जांच

 ड्रग जांच से जुड़े दो अधिकारियों को एनसीबी ने किया निलंबित, दोनों अधिकारी कॉमेडियन भारती सिंह के मामले की कर रहे थे जांच
Share

मुंबई। मुंबई एनसीबी ने ड्रग जांच से जुड़े अपने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और करिश्मा प्रकाश के मामले की जांच कर रहे थे। अधिकारियों को इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि वे भारती समेत तीन लोगों की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए।
 

गौरतलब है कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया कुछ दिन पहले ही ड्रग्स मामले में लिप्त पाए गए थे। दोनों पति- पत्नी की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन दो दिन में दोनों को जमानत मिल गई।

 
भारती सिंह और उनके पति के घर पर एनसीबी ने छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद दोनों को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी।

 
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एनसीबी की ये कार्रवाई जारी है। जिसके चलते लगातार कई सेलिब्रिट्रीज के घर छापेमारी हो चुकी है। साथ ही कई को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है। इस मामले में अब तक अभिनेता अर्जुन रामपाल उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है। 

Share

Leave a Reply