एक पिता ने किया बेटे के महत्वपूर्ण अंगों को दान जिससे दूसरे के जीवन में आएगी ख़ुशी, मुख्यमंत्री ने सराहा, 5 लाख देने का ऐलान
ओडिशा | गंजम जिले में रहने वाले एक शख्स ने मानवता की अनूठी मिशाल पेश की है। पिता की मानवता को ओडिशा सरकार ने भी सलाम किया है। दरअसल यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटे के 6 महत्वपूर्ण अंग दन करने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि ऐसा ऐलान करने वाले शख्स के बेटे का नाम सूरज है, जिसका ब्रेन डेड हो चुका है। इसके बाद परिजनों ने उनके महत्वपूर्ण अंगों को दान करने का फैसला लिया है।
सूरज के परिजनों की इस पहल को सीएम नवीन पटनायक ने जमकर सराहा है। साथ ही सूरज के माता-पिता से मुलाकात की और उनके महान कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज के लिए एक अनुकरणीय प्रेरणा होगी। सीएम ने प्रेरक अधिनियम की मान्यता में मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 5 लाख के पुरस्कार की घोषणा की है। वहीं, उन्होंने सूरज के नाम से सालाना अवार्ड की घोषणा की है।







.jpeg)












