लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING : नीट परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, इस तारीख से शुरू होगी परीक्षाये

BIG BREAKING : नीट परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, इस तारीख से शुरू होगी परीक्षाये
Share

नई दिल्ली, मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनटीए नीट (यूजी) 2021 की परीक्षा की तारीखों का आखिरकार घोषणा हो गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी सोमवार शाम को ट्विट करके दी है।


आपको बता दे  मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन 12 सितंबर को होगा। इसके लिए छात्र कल (13 जुलाई) शाम 5 बजे से ntaneet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को यह घोषणा की। पहले नीट परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते मेडिकल प्रवेश परीक्षा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन दोनों का एग्जाम शेड्यूल आगे बढ़ाया गया है। नीट परीक्षा के जरिए छात्र देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीए, बीएएमएस समेत विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे। 

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'नीट यूजी का आयोजन देश भर में कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ 12 सितंबर 2021 को होगा। आवेदन की प्रक्रिया एनटीए वेबसाइट के जरिए कल शाम 5 बजे से शुरू होगी। नीट एग्जाम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराई जा सकें, इसके लिए परीक्षा वाले शहरों की संख्या 155 से बढ़ाकर 298 कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 3862 (वर्ष 2020) से बढ़ा दी गई है।'


Share

Leave a Reply