BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

13 भाषाओं में होगी नीट स्नातक परीक्षा, ये भाषायें शामिल

13 भाषाओं में होगी नीट स्नातक परीक्षा, ये भाषायें शामिल
Share

नई दिल्ली: चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा 2021 पहली बार पंजाबी और मलयालम के साथ 13 भाषाओं में संचालित होगी। इन 13 भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, असमिया, बंगला, ओ़ड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल हैं। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक ट्वीट में कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नीट स्नातक 2021 के लिए पंजीकरण कल शाम पांच बजे से ntaneet.nic.in पर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के इतिहास में पहली बार और मध्य-पूर्व में भारतीय विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कुवैत में परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है।

राष्ट्री य पात्रता और प्रवेश परीक्षा- नीट की पोस्टंग्रेजुएट परीक्षा 11 सितम्ब्र को आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा मेडिकल के पोस्टशग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कल एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी और परीक्षा में बैठने वालों को शुभकामनाएं दीं।


Share

Leave a Reply