नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

न जवान न किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान: राहुल गांधी

 न जवान न किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान: राहुल गांधी
Share

नई दिल्ली। राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार एक के बाद एक निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने बजट को जवान और किसान की बजाए उद्योगपतियों के लिए फायदेमंद बताया। राहुल पहले भी बजट पर बोलते हुए इसे एक फीसदी आबादी का बजट बता चुके हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बजट को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि बजट में कुछ उद्योगपतियों का ही ध्यान रखा गया है और सैनिकों की पेंशन तक में कटौती की गई है।

राहुल गांधी ने अपन ट्वीट में लिखा ``बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती। न जवान न किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!`` . राहुल गांधी केंद्र सरकार के बजट को लेकर लगातार हमालावर रुख अपनाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमते बढ़ाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया है। देखिए आज के अपने ट्वीट में उन्होंने क्या लिखा है।

पहले बताया था एक फीसदी आबादी का बजट-
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था और इस बजट को सिर्फ एक प्रतिशत आबादी का बजट बताया था। राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि जनता के हाथ में पैसे देने की जरूरत है।

राहुल गांधी ने बजट को लेकर कहा था कि मोदी सरकार अपने कुछ उद्योगपति दोस्तों को भारत की संपत्ति सौंपना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा, ``सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूल गई। मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है।`` दरअसल, आम बजट में मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे राहुल ने संपत्तियों को मित्रों देने की योजना बताया था।
 

Share

Leave a Reply