BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नयी दुल्हन से कभी न पूछें यह सवाल, इसका जवाब देना होता है काफी मुश्किल

नयी दुल्हन से कभी न पूछें यह सवाल, इसका जवाब देना होता है काफी मुश्किल
Share

शादी से पहले हर लड़का और लड़की घबराए होते हैं. वहीं लड़के की फैमिली लड़की से बात करने के लिए इंतजार करते हैं. यह पल हर लड़की के लिए बहुत घबराहट वाला होता है. अपना घर छोड़कर वह नए लोगों से मिलना और उनके सवालों के जवाब देना दुल्हन के बहुत ही मुश्किल होता है. दुल्हन के साथ मजाक मजाक में बहुत सारे सवाल कर दिए जाते हैं, लेकिन कुछ सवालों के जवाब देना दुल्हन के लिए थोड़ा मुश्किल होता है. खैर, इन सब में सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि दुल्हन को न तो इन सवालों का जवाब देते बनता है और न ही नकारते. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं यह सवाल जो सुसराल में दुल्हन से सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं.
घर संभाल सकती हो न ?
यह सवाल सबसे ज्यादा मुश्किल होता है. शादी के बाद दुल्हन के कदम घर पर पड़े नहीं कि बस सभी रिश्तेदार यही सवाल करने लगते हैं. इस के सवाल में नई नवेली दुल्हन अक्सर घबरा जाती है लेकिन यहां पर यह सोच भी आती है कि बहू के आते ही उसे घर संभालने के लिए क्यों कह दिया जाता है.
हनीमून कैसा रहा
अधिकांश लोग हनीमून जैसी प्राइवेट चीजों को भी पूछने से नहीं कतराते. हालांकि, इस तरह के सवाल ज्यादातर लड़के की बहनों या लड़की की दोस्तों की तरफ से ज्यादा किए जाते हैं. जहां आप गए वहां आपने क्या-क्या किया? तुम दोनों का साथ में टाइम कैसा था? समुद्र तट के किनारे रोमांटिक डिनर किया या नहीं? अब आप ही बताएं इन सवालों का जवाब एक लड़की के लिए कितना मुश्किल है.
खाने में क्या बढ़िया बनाती हो?
इस सवाल से तो हर महिला ही गुजरी होगी. पहली रसोई वाले दिन यह सवाल सुनते ही एक बार तो ऐसा लगता है कि हमें कुछ नहीं आता है. चाहे नई नवेली दुल्हन को सब कुछ खाने में बनाना आता हो लेकिन इस समय जवाब देने में वह सोच में पड़ जाती है.

गुड न्यूज कब सुना रहीं
भले ही शादी के बाद नई दुल्हन को घर आए जुम्मा-जुम्मा चार दिन हुए हों, लेकिन उसके चाहने वाले उससे गुड न्यूज़ की डिमांड पहले करने लग जाते हैं. हालांकि, वह अभी भी अपनी गृहस्थी को ज़माने की जद्दोजहद कर रही है, लेकिन गुड को लेकर सवालों का सिलसिला कभी खत्म नहीं होता. यही एक कारण भी है कि बहू घर आते ही कई बड़े मसलों में घिर जाती है.
 


Share

Leave a Reply