BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कभी ना करें ये गलतियां, नहीं तो मां देवी लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

कभी ना करें ये गलतियां, नहीं तो मां देवी लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
Share

मां लक्ष्मी जिस घर से खुश रहती हैं, वहां हमेशा वास करती हैं. धर्म शास्त्रों की मानें तो माता लक्ष्मी धन, संपत्ति और वैभव को बरसाती हैं, लेकिन वह चंचल स्वभाव की होती हैं. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह कहीं भी टिक कर नहीं रहती है. जिस पर भी मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसको कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है..
इतना ही नहीं कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनको करने से मां लक्ष्मी हमेशा के लिए घर छोड़कर चली जाती हैं. ऐसे में आप सभी के लिए ये जानना बेहद आवश्यक है कि वो कौन से कारण हैं जिनसे मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं, तो आप कभी भी उन गलतियों को ना करें.
भूल कर भी ना रखें जूठे बर्तन
अक्सर लोग घर में जूठे बर्तनों को फैला देते हैं. या फिर रात के समय जूठे बर्तनों को रख देते हैं और सुबह उनको धुलते हैं, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं होता है. कभी भी घर में जूठे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए.इससे लक्ष्मी मां की कृपा बंद हो जाती है. रात में हमेशा ही रसोई को साफ करके ही सोना चाहिए.
घर में ना ऱखें बेकार सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के अधिष्ठित देवता कुबेर और धन की देवी माता लक्ष्मी हैं जो धन और समृद्धि के द्योतक हैं. ऐसे में कभी भी घर में कूड़ा या बेकार का सामान नहीं रखना चाहिए, खास तक उत्तर दिशा में तो कभी भी नहीं.घर में कभी भी उत्तर दिशा में गंदगी को भी जमा नहीं करना चाहिए.
चूल्हे पर ना रखें बर्तन
रसोई घर में चूल्हे पर कभी भी खाली बर्तन को नहीं रखना चाहिए, ये अशुभ होता है. रसोईघर के चूल्हे को साफ-सुथरा रखना चाहिए, इससे साफ सफाई करवानी चाहिए. पुराणों में बताया गया है कि चूल्हे पर खाली बर्तन रखकर छोड़ने से घर में दरिद्रता का वास होता है, अगर घर में खाली बर्तन चूल्हे पर रखते हैं तो इससे कभी बरकत नहीं होती है.
समय से लगाएं झाड़ू
जहां तक हो आप सूर्य के पहले ही घर में झाड़ू पोछा कर लें. अगर बाद घर में झाड़ू-पोंछा लगाते हैं तो यह दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है. मां लक्ष्मी प्रात: काल में घरों में आती हैं, वो साफ सफाई से खुश होकर वहां वास करती हैं. अगर किसी कारणवश झाड़ू लगानी पड़ जाए तो घर की गंदगी को घर में ही रखें, उसको सुबह साफ-सफाई के साथ फेंक दें.
एक हाथ से ना घिसें चंदन
एक हाथ से चंदन कभी नहीं घिसना चाहिए, ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और धन की कमी का सामना करना पड़ता है. जहां तक को आप हमेशा की भगवान की पूजा करते समय चंदन को पहले किसी पात्र में रखकर ही लगाएं.

 


Share

Leave a Reply