छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेके्रटरी का ऐलान आज होने की संभावना, जाने पूरी खबर
छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री सुनील कुजूर आज शाम 5 बजे रिटायर हो जाएंगे। इससे पहले सरकार को नए सीएस का ऐलान करना होगा। हालांकि, पूरी संभावना है कि नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा आज दोपहर बाद ही की जाएगी।
19 साल में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है कि नए सीएस का ऐलान लास्ट डेट को एक घंटे पहले किया गया। एक बार शिवराज सिंह के समय और दूसरा पीजाय उम्मेन के समय। दोनों के टाईम कुछ अफसरों की सीनियरिटी को अंदाज कर उन्हें राज्य के ब्यूरोक्रेसी का मुखिया अपाइंट किया गया था।
इस बार चीफ सिकरेट्री के लिए मुख्य मुकाबले में 87 बैच के सीके खेतान और आरपी मंडल हैं। ऐसा माना जाता है कि इन्हीं में से किसी एक के नाम का ऐलान होगा। लेकिन 83 बैच के अजय सिंह भी तैयार हैं। वे भी सबसे सीनियर आईएएस हैं। 85 बैच के आईएएस एन बैजेंद्र कुमार का भी नाम चर्चा में आते रहता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन पांचों में से किसे मौका देते है।







.jpeg)












