नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस के नए अध्यक्ष अशोक गहलोत? राहुल गांधी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का समर्थन कर दिया संकेत

कांग्रेस के नए अध्यक्ष अशोक गहलोत? राहुल गांधी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का समर्थन कर दिया संकेत
Share

  नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचले तेज है। वहीं गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कांग्रेस में ‘वन मैन, वन पोस्ट’ का समर्थन किया। राहुल के संकेत से स्पष्ट है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को दोहरी भूमिका निभाने के लिए दो पद नहीं मिल  सकते। इससे पहले गहलोत ने संकेत दिए थे कि वे राजस्थान के सीएम और अध्यक्ष दोनों पदों पर बने रह सकते हैं।

राहुल गांधी ने केरल में एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, “हमने उदयपुर में एक कमिटमेंट की है, मुझे उम्मीद है कि इसे बनाए रखा जाएगा।” आज पद के दावेदारों को सलाह देते हुए कहा कांग्रेस का अध्यक्ष पद वैचारिक पद है। भारत का दृष्टिकोण सामने लाता है। उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष पद पर मेरी स्थिति स्पष्ट है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कांफ्रेस में राहुल गांधी से अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा लेकिन इतना संकेत जरूर दे दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक नहीं हैं। केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा कि मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा। यह एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है. कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है।

कांग्रेस में एक व्यक्ति, एक व्यक्ति के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में ही इस संबंध में निर्णय लिया गया था। इस पर कांग्रेस की प्रतिबद्धता है और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के अध्यक्ष पद पर जो भी व्यक्ति आसीन होगा वह एक ही पद पर रहेगा। राहुल गांधी का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है कि ऐसी अटकलें हैं कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मौका मिल सकता है। अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। यानी राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। इसके लिए सचिन पायलट और सीपी जोशी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

वहीं राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है,अपनों से नाराज़ नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यह यात्रा कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं।


Share

Leave a Reply